- घरेलू हिंसा,
- अंध-विश्वास
नार्मदीय ब्राह्मण समाज जबलपुर के सदस्य-परिवारों के लिए श्रीमती वन्दना जोशी एवं श्रीमती सुलभा बिल्लोरे ने एक मासिक समाचारिका के प्रयोगांक का प्रकाशन किया गया जो आज जारी भी किया गया। इस अंक में समाजोपयोगी जानकारियों एवं सूचनाओं को समाहित किया गया है।
सव्यसाची कला ग्रुप द्वारा जबलपुर नार्मदीय समाज के सदस्यों के लिए सूचना पत्र संपादिका श्रीमती वन्दना जोशी आलेख चयन श्रीमती सुलभा बिल्लोरे
| Website: http://www.naramdeo.com & Blog http://billoresirali.blogspot.com/ |
निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्र शेखर पारे
जो चुने गए मनोनयन से
श्री आलोक जोशी श्री अतुल पारे
· "यह सच है समाज और संगठन से ऊपर कोई व्यक्ति नहीं होता किन्तु यह भी उतना ही बड़ा और अकाट्य सच है कि कोई व्यक्ति-समाज में अथवा संगठन में उच्च या निम्न दर्जा रखता है .जहां सभी बराबर होतें हैं वहां संगठन मज़बूत होते हैं !"
· आप किस पद पर हैं आप का आर्थिक स्तर क्या है यह सब शून्य हो जाता है जब यह पता चलता है कि आप एक नेक दिल और गंभीर इंसान हैं .
· बेटियों के बिना घर भयावह सा लगता है. आपकी बहू आपकी बेटी ही तो है.
· मेरे पास शब्द हैं उनके पास कर्मशीलता तो शायद मेरा कर्मशील-की सराहना करना तथा श्रेष्ठ कहना बुद्धिमानी है !
· विवादों की शुरुआत इस बात से होती है कि मैं स्वयं को भारवाहक मान लेता हूँ और अपेक्षित परिणाम न मिलने अथवा सराहना न मिलने से दुखी होकर आक्रामक हो जाता हूँ ? समझदार कभी आक्रमण नहीं करते .
श्री मांगीलाल जी गुहा,श्रीयुत काशीनाथ अमलाथे जी
|
जबलपुर नार्मदेय ब्राह्मण समाज के सीनियर सिटिज़न की राय थी की चुनाव जैसी परम्परा की ज़गह सामंजस्य हो हुआ भी वही. जबलपुर नार्मदेय ब्राह्मण समाज के त्रिवार्षिक चुनाव की बैठक अपने नियत तिथि /समय पर दिनांक 17 मई 2009 को सीनियर रेलवे इन्सट्टियूट में संपन्न हुई । खुली चर्चा की शुरुआत में श्रीयुत काशीनाथ अमलाथे जी ने पुरजोर वर्तमान कार्य समिति को जारी रखने की बात कही। साथ ही समाज के संगठनात्मक विकास को प्रभावी बनाने का आव्हान किया तो दूसरे सीनियर सदस्य श्री मांगीलाल जी गुहा ने समाज के लिए रचनात्मकता युक्त कार्यक्रमों को हाथ में लेने का आव्हान किया , तथा संगठन को केवल परम्परागत कार्यक्रमों से ऊपर उठाने की सलाह दी।
श्रीयुत काशीनाथ जी बिल्लोरे ने अपने वक्तव्य में पदाधिकारियों को समझाइश देते हुए कहा कि :"कुछ भी हो संवादहीनता नहीं होनी चाहिए ".प्रोफेसर उपाध्याय की राय थी कि "एक एक्शन-प्लान अवश्य तैयार हो "वहीं अन्य सभी वक्ता वर्तमान कार्य कारणी के कार्य-काल से संतुष्ट नज़र आए । बैंक अधिकारी श्री बर्वे , अभियंता श्री दिनेश पराशर, सुनील काशिव,गिरीश बिल्लोरे, संतोष बिल्लोरे .श्रीमती उषा पाराशर,श्रीमती शशि पारे, सहित सभी वक्ताओं ने कार्य समिति को यथावत मनोनीत करते हुए आंशिक बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. जो बातें समाज व् संगठन के समक्ष रखीं गयीं उनमें धर्मशाला निर्माण,रचनात्मक कार्यों को बढावा देना, कैरियर-काउंसलिंग जारी रखना, समाज की दिवंगत-विभूतियों का स्मरण करना,प्रतिभाओं को आगे लाना,जैसे मुद्दे महत्त्वपूर्ण रहे । वक्तव्यों के पूर्व निवर्तमान समिति की ओर से सचिव श्री एम के सराफ ने प्रगति-प्रतिवेदन तथा आय-व्यय का लेखा जोखा पेश किया जिसका सदन द्वारा अनुमोदन किया गया।निर्वाचन प्रक्रिया के आरम्भ होने के पूर्व अध्यक्ष श्री गोविन्द गुहा ने अध्यक्ष पदभार से त्यागने की इच्छा व्यक्त करते हुए समाज के सदस्यों से सदैव सहयोग का आव्हान किया। वहीं उपाध्यक्ष श्री राजेश अमलाथे ने कार्य समिति के शानदार कार्यक्रमों के लिए समाज के हर परिवार का आभार माना।
निर्वाचन प्रक्रिया आरम्भ करते हुए निर्वाचन-अधिकारी श्री पारे ने पदों का विवरण प्रस्तुत किया। इस पर मेरे द्वारा रखे गए एकमात्र प्रस्ताव को श्री काशीनाथ जी अमलाथे ने अनुमोदन/समर्थन दिया । प्रस्ताव में यह कहा गया था कि "निवर्तमान कार्यसमिति को आगामी तीन वर्ष के लिए पुन:मनोनीत किया जावे "
निवर्तमान-कार्यसमिति के अध्यक्ष की राय थी कि उन्हें पद से मुक्त किया जावे ।निर्वाचन अधिकारी ने सदन को 15 मिनट की अवधि विचार विमर्श हेतु देते हुए सदन स्थगित किया।15 मिनट बाद आंशिक फेर बदल के साथ पूर्व कार्य समिति को सर्वानुमति से मनोनीत कर लिया गया । विवादहीनता और सामंजस्य में की स्थिति में सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कार्यक्रम को उल्लेखनीय ही कहा जावेगा.
समाचार आलेख: गिरीश बिल्लोरे मुकुल
चुनाव अधिकारी श्री चंद्र शेखर पारे,रिटायर्ड रजिष्ट्रार उच्च न्यायालय जबलपुर/ग्वालियर
| स्वर्गीया सव्यसाची प्रमिला बिल्लोरे की प्रेरणा से बना था एलबम बावरे-फकीरा .एलबम केगीतकारगिरीशबिल्लोरे"मुकुल"स्वरदाताआभासजोशी,संदीपापारे,संगीतकार:श्रेयसजोशी,कोरस स्वर सुलभा एवं श्रद्धा बिल्लोरे,किरण जोशी,निष्ठा,अनुभव,स्वाति सराफ,योगेश चान्द्रायण सभी नार्मदेय परिवारों के सदस्य हैं . |
विकलागों की सेवा का संकल्प लेकर उसे पूरा करना उसे आकार देना अनुकरणीय है.मुझे बेहद प्रसन्नता है की सव्यसाची कला ग्रुप जबलपुर द्वारा जिस भक्ति एलबम "बावरे-फ़कीरा" का लोकार्पण किया जा रहा है सराहनीय कार्य है "-तदाशय के विचार दिनांक 14 मार्च 2009 को सायं:07:30 बजे स्थानीय मानस भवन में आयोजितभक्ति एलबम "बावरे-फ़कीरा" का लोकार्पण समारोह अवसर पर ईश्वर दास रोहाणी ने व्यक्त किये . कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मुकेश गर्ग महानिदेशक संगीत संकल्प ने कार्यक्रम के उद्द्येश्य की सफलता के लिए समुदाय से अनुरोध किया जबकि अस्थि रोग विशेषज्ञ डाक्टर जितेन्द्र जामदार के बावरे-फकीरा एलबम टीम के सदस्यों आभास जोशी,गिरीश बिल्लोरे,श्रेयस जोशी,सहित सभी सदस्यों के कृतित्व पर प्रकाश डाला. डाक्टर जामदार का कथन था कि "गिरीश और ज़ाकिर हुसैन वो लोग हैं जो बैसाखियों से नहीं बैसाखियाँ उनसे चलतीं है.
बेहद अध्यात्मिक-उर्जा से परिपूर्ण वातावरण में एलबम का विमोचन कराने साईं बाबा बने एक बच्चे ने मशहूर पोलियो ग्रस्त गायक जाकिर हुसैन एवं आभास जोशी को मंच पर लाया गया . अतिथियों के अलावा बावरे फकीरा टीम के सदस्यों तथा श्रीमती पुष्पा जोशी श्री काशीनाथ बिल्लोरे की उपस्थिति में एलबम का विमोचन किया गया .
इस अवसर अंध-मूक-बधिर-विद्यालय के छात्र विशेष रूप से आमंत्रित थे .इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों श्री चारु शुक्ला {मंडला},विदिशा नाथ .मृदुल.श्रृद्धा बिल्लोरे.अक्षिता ,आकाश जैन ,दिलीप कोरी ,राशि तिवारी.शेषाद्री अय्यर के अलावा आभास जोशी एवं वाइस आफ इंडिया द्वितीय के गायक श्री ज़ाकिर हुसैन तथा संदीपा पारे द्वारा मनोरंजक गीत-संगीत निशा स्वर बिखेरे . आयोजकों के अनुसार एलबम के विक्रय से संगृहीत राशि संस्था द्वारा व्यय किया जावेगा.वर्तमान में इस हेतु लाइफ लाइन एक्सप्रेस को सहयोग हेतु एलबम के प्रथम संस्करण से प्राप्त लाभांश राशि जिला प्रशासन जबलपुर को सौंपी जावेगी.
आयोजन में उन व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया जिन्हौने वाइस आफ इंडिया प्रथम के दौरान आभास-जोशी-स्नेह मंच जबलपुर के आव्हान पर आभास जोशी के समर्थन में वातावरण निर्माण हेतु सहयोग किया. ,श्री रोहित तिवारी "हीरा",प्रहलाद पटेल मित्र गरीब मदद संस्था संस्थापक अध्यक्ष ,गनपत पटेल,प्रमोद देशमुख,अशोक जैन सुप्रभात क्लब जबलपुर,,श्री रमेश बडकुल ,यशो,श्री पंकज भोज,दीपांशु दुबे,अनुराग वरदे,आभास जोशी स्नेह मंच ,जबलपुर डाक्टर संध्या जैन श्रुति ,डाक्टर प्रशांत कौरव,जितेन्द्र चौबे,आभास जोशी स्नेह मंच ,भोपाल,के संजय चौरे,आभास जोशी स्नेह मंच , खंडवा योगेन्द्र जोशी,श्री गोविन्द दुबे,आभास के ज्योतिषी माधव यादव मनीष शर्मा,महावीर महिला मंडल महावीर कालोनी गुप्तेश्वर श्रीमती वन्दना जोशी,लता श्रीवास्तव,प्रवीणा टाक,सिमरन सूरी,कॅनॅडा से आए ब्लॉगर श्री समीर लाल,महिला परिषद् शिवनगर श्रीमती नीलम जैन ,श्रीमती आरती जैन, मंजू जैन,समीर विश्वकर्मा,योगेश गोस्वामी नितिन अग्रवाल, को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
| एलबम प्राप्ति हेतु संपर्क:-सव्यसाची कला ग्रुप 969/A गेट नंबर 04 जबलपुर (M.P.)फ़ोन 09926471072 Email: girishbillore@gmail.com,swysachi@hotmail.com, girishbillore@hotmail.com |
बावरे फकीरा एलबम विमोचन:समारोह संपन्न
बेहद अध्यात्मिक-उर्जा से परिपूर्ण वातावरण में एलबम का विमोचन कराने साईं बाबा बने एक बच्चे ने मशहूर पोलियो ग्रस्त गायक जाकिर हुसैन एवं आभास जोशी को मंच पर लाया गया . अतिथियों के अलावा बावरे फकीरा टीम के सदस्यों तथा श्रीमती पुष्पा जोशी श्री काशीनाथ बिल्लोरे की उपस्थिति में एलबम का विमोचन किया गया .
इस अवसर अंध-मूक-बधिर-विद्यालय के छात्र विशेष रूप से आमंत्रित थे .इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों श्री चारु शुक्ला {मंडला},विदिशा नाथ .मृदुल.श्रृद्धा बिल्लोरे.अक्षिता ,आकाश जैन ,दिलीप कोरी ,राशि तिवारी.शेषाद्री अय्यर के अलावा आभास जोशी एवं वाइस आफ इंडिया द्वितीय के गायक श्री ज़ाकिर हुसैन तथा संदीपा पारे द्वारा मनोरंजक गीत-संगीत निशा स्वर बिखेरे . आयोजकों के अनुसार एलबम के विक्रय से संगृहीत राशि संस्था द्वारा व्यय किया जावेगा.वर्तमान में इस हेतु लाइफ लाइन एक्सप्रेस को सहयोग हेतु एलबम के प्रथम संस्करण से प्राप्त लाभांश राशि जिला प्रशासन जबलपुर को सौंपी जावेगी.





